परबत्ता: अगुवानी गंगा घाट पर भव्य गंगा मंदिर का निर्माण तेज़, पर्यटन स्थल के रूप में होगा विकास
खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत उत्तरवाहिनी अगुवानी गंगा घाट पर भव्य गंगा मंदिर निर्माण की गतिविधियां इन दिनों तेज हो गई हैं। इसी क्रम में डीडीसी श्वेता भारती ने निर्माणाधीन स्थल का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान परबत्ता विधायक बाबूलाल सौर्य भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने निर्माण की गति और आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।