औरैया: दिबियापुर क्षेत्र के कंचौसी नहर मार्ग पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, घटना की जांच में जुटी पुलिस
दिबियापुर। थाना क्षेत्र के कस्बा कंचौसी मार्ग पर बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक युवक को लगभग 50 मीटर तक युवक सड़क पर घसीटता चला गया। इससे उसकी मौत हो गई। युवक घर से ससुराल जा रहा था। एक दिन पहले ही वह गुजरात से घर आया था।सहायल थाना क्षेत्र के गांव बरू निवासी विकास कुमार (25) गुजरात में नौकरी करता है