बिहिया: बिहिया में 3 दिन से चला रहा मीटर रीडरों का धरना समाप्त
Behea, Bhojpur | Jun 3, 2024 स्मार्ट मीटर लगने से भविष्य को लेकर चिंतित मीटर रीडरों का तीन दिन से चल रहा धरना आज सोमवार को एजेंसी के अधिकारियों से वार्ता के बाद समाप्त हो गया।धरना बिहिया के महथिन माई मंदिर परिसर में चल रहा था।इस अवसर पर साउथ बिहार पावर कार्पोरेशन से जुड़ी एजेंसी के अधिकारियों ने मीटर रीडरो को आश्वस्त किया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद भी उनसे सेवा ली जाएगी ।