बिहिया: शिवपुर एसएसटी चेक पोस्ट का जगदीशपुर एसडीपीओ ने किया निरीक्षण
Behea, Bhojpur | May 30, 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर शिवपुर एसएसटी चेक पोस्ट का जगदीशपुर एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह निरीक्षण किया। भोजपुर में सातवें चरण में 1 जून को लोकसभा चुनाव होने हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर जगदीशपुर अनुमंडल पुलिस काफी सतर्क एवं मुस्तैद दिखाई दे रही है। जगदीशपुर एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह अनुमंडल क्षेत्र में बने सभी एसएसटी चेक पोस्ट पर जा जाकर निरीक्षण भी कर रहे हैं।