भांडेर: विंडवा गांव: कंडे पाथने के विवाद में 3 लोगों ने अधेड़ पर किया जानलेवा हमला, घायल
Bhander, Datia | Nov 30, 2025 पंडोखर थाना क्षेत्र के विंडवा गांव में कंडे पाथने को लेकर हुए विवाद में अधेड़ जशरथ पुत्र सियाशरण परिहार का रास्ता रोककर 03 लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। मामले में पंडोखर पुलिस ने तीनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। घायल अधेड़ को शनिवार रात करीब 9:30 बजे पुलिस के द्वारा मेडीकल के लिए भांडेर अस्पताल लाया गया।