चाकुलिया नगर पंचायत के नया बाजार स्थित केदार नाथ झुनझुनवाला उच्च विद्यालय के गेट के समीप शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे एक जहरीला रसल वाइपर (सियाल चांदा) दिखाई दिया। झाड़ियों से निकलकर सांप के सड़क पर आने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।