फरीदाबाद: बल्लभगढ़ के नगला गुजरान औद्योगिक क्षेत्र में बिना अनुमति चल रही एल्युमीनियम भट्टियों पर सीएम फ्लाइंग का छापा
फरीदाबाद में शनिवार दोपहर सीएम फ्लाइंग को गुप्त सूचना मिली कि बल्लभगढ़ के नगला गुजरान औद्योगिक क्षेत्र में बिना अनुमति के एल्युमिनियम गलाने की भट्टियां चलाई जा रही हैं। जानकारी मिलने के बाद टीम ने तुरंत प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बल्लभगढ़ के अधिकारी पुनीत पाठक के साथ मौके पर कार्रवाई करने का निर्णय लिया।