मुज़फ्फरनगर: थाना सिविल लाइन क्षेत्र में कच्ची सड़क चौकी के पास विद्युत तारों में लगी आग, मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित कच्ची सड़क चौकी के ऊपर उस समय हड़कंप मच गया, जब हाई वोल्टेज तारों में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना तत्काल बिजली विभाग और दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू