नागौद: चितहरा मोड़ के पास सड़क हादसा, कार सवार हुए घायल वाहन हुआ क्षतिग्रस्त
Nagod, Satna | Jun 16, 2026 सतना जिले के मझगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत चितहरा मोड़ के पास एक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार GNR कंपनी का तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे खड़ी बस से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पास में खड़ी एक कार भी इसकी चपेट में आ गई। हादसे में कार सवार लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मझगवां थाना प्रभारी आदित्य नारायण सिंह धुर्वे स्वयं पहुंचे मौके पर।