आनंदपुरी क्षेत्र की ग्राम पंचायत आमलिया आंबादरा स्थित सरकारी राशन दुकान पर डीलर की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार यह राशन दुकान लगातार चार दिनों से बंद पड़ी है, जबकि दुकान पर किसी प्रकार की पूर्व सूचना या नोटिस भी नहीं लगाया गया।