ललितपुर: शहर में ईद के त्यौहार को देखते हुए विभिन्न स्थलों और आसपास के क्षेत्रों पर ड्रोन कैमरे से रखी जा रही नजर
ललितपुर शहर में ईद उल अजहा के त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए एसपी के निर्देशानुसार ललितपुर शहर के विभिन्न ईदगाहों नमाज स्थलों एवं आसपास के क्षेत्र पर शांति व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए ड्रोन कैमरों की मदद से सतत निगरानी रखी जा रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई है।