ब्यौहारी: चरखरी गांव में अज्ञात वाहन के कुचलने से हुई अज्ञात व्यक्ति की मौत, मृतक की पहचान में जुटी पुलिस
पुलिस ने बताया की अज्ञात व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई है घटना चरखरी गांव की है। जिसे देखकर स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।पुलिस ने बुधवार की सुबह 7:30 बजे मामले पर मर्ग कायम किया पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान करवाने में पुलिस लगी हुई है