ब्यौहारी: ब्यौहारी के साखी बैरियल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी ठोकर, घायल
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के साखी बैरियल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को ठोकर मार दी जिसमे बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हुआ है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस की डायल हंड्रेड मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। घटना सोमवार की शाम 5 बजे की है।