चंदनकियारी: बरमसिया ओपी को मिलेगा अपना भवन, टेंडर पूरा; जल्द शुरू होगा निर्माण
चंदनकियारी के बरमसिया ओपी को जल्द अपना भवन मिलने वाला है।गुरुवार समय लगभग साढ़े बारह बजे बताया गया कि सभी कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद राजस्व कर्मचारी की मौजूदगी में आमीन द्वारा जमीन की मापी कर निर्माण स्थल चिन्हित किया गया। ओपी प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और एक-दो दिनों में निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।