बस्तर: बस्तर पुलिस की मानवता, चार दिन से भूखे भटके युवक को परिजनों से मिलाया, घाटलोहंगा में मिला उड़ीसा का युवक
Bastar, Bastar | Jul 9, 2026 *बस्तर।* थाना बस्तर पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण भटक रहे एक युवक को सकुशल उसके परिजनों से मिलवाकर मानवता की मिसाल पेश की। 08 जुलाई को ग्राम घाटलोहंगा के ग्रामवासियों द्वारा सूचना मिली कि गांव में एक अज्ञात व्यक्ति घूम रहा है जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। सूचना पर थाना प्रभारी के आदेशानुसार थाना बस्तर की पेट्रोलिंग