चायल: तिल्हापुर मोड़ पर तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवक को गंभीर रूप से घायल किया
कौशाम्बी। पिपरी थाना क्षेत्र के तिल्हापुर मोड़ पर बुधवार दोपहर तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार दीपक (पुत्र बब्लू), निवासी फतेहपुर सहावपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घायल युवक तिल्हापुर मोड़ स्थित एक मोबाइल दुकान पर काम करता है। घटना दोपहर करीब तीन बजे की बताई जा रही है