बीसलपुर: रायपुर गांव में बिस्तर लगाते समय युवक को सर्प ने काटा हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रायपुर निवासी छोटेलाल ने बताया कि वह देर रात्रि अपने घर पर बिस्तर लगा रहा था इसी समय उसे एक सर्प में काट लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी परिजनों ने 108 एम्बुलेंस से युवक को बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने युवक का प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है