पूर्णिया में शादीशुदा बहन के अफेयर से नाराज भाई ने रिश्तेदारों के साथ मिलकर 18 साल के युवक की हत्या कर दी। फिर शव को घर से 5 किलोमीटर दूर सुनसान बगीचे में 4 फीट गहरे गड्ढे में दफना दिया। घटना 15 नवंबर की है। मृतक की पहचान लालू यादव के बेटे नवीश कुमार के रूप में हुई है। नवीश मोहनपुर के धोबिनिया बासा का रहने वाला था।