खगौल: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का तबादला,दानापुर के ASP शिवम धाकड़ बने मधुबनी ग्रामीण SP
बिहार सरकार ने 12 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। बुधवार सुबह 11 बजे जारी अधिसूचना के अनुसार,दानापुर के एएसपी शिवम धाकड़ को मधुबनी का ग्रामीण एसपी नियुक्त किया गया है। सरकार ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया है। इस प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाना बताया ज