सांगानेर: जयपुर की एक पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन लोगों की जलने से हुई मौत, 5 से अधिक लोग गंभीर घायल, इलाज जारी
खोह नागोरियान क्षेत्र स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में आज भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और प्रशासन, पुलिस तथा दमकल विभाग की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं। फिलहाल घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।