बेरमो: सीसीएल बीएंडके एरिया में स्वच्छता पखवाड़ा शुरू, जीएम ने दिलाई शपथ
Bermo, Bokaro | Jun 16, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के सीसीएल बीएंडके एरिया में 16 से 30 जून तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाएगा। मंगलवार को इसकी शुरुआत महाप्रबंधक कार्यालय परिसर में स्वच्छता शपथ के साथ हुई।समय लगभग साढ़े 10 बजे महाप्रबंधक संजय कुमार झा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।