जगाधरी: तेजली: पुरानी दवाई खाने से महिला की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा
परिवार वालों ने बताया कि महिला कल ही सहारनपुर से लौटी थी। रात के समय सोते समय उसने कोई पुरानी दवाई खा ली। जिससे उसकी तबीयत खराब होगी इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया और आगामी कार्रवाई शुरू की।