रामगढ़ चौक: बरतारा गांव में सीताराम महायज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश शोभायात्रा,जय श्रीराम के जयघोष से गुंजायमान हुआ प्रखंड क्षेत्र
बरतारा में मंगलवार 10 बजे सीताराम महायज्ञ को लेकर धूमधाम से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई।इस दौरान प्रखंड क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया। ख़ासकर 1 हजार कन्याओं द्वारा उठाया गया अमृत कलश इस शोभायात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।यह विशाल शोभायात्रा श्रद्धा और उल्लास से सराबोर बरतारा,सोंधी तथा शर्मा नगर भ्रमण करते रास्ते भर झूमते-नाचते नजर आए।