बलरामपुर: कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्राइवेट स्कूलों की फीस वृद्धि और महंगाई के विरोध में कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष शिव लाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्राइवेट स्कूलों की फीस वृद्वि और बढ़ती महंगाई के विरोध में 11अप्रैल शाम 3बजे कलेक्ट्रेट पहुच कर वर्तमान सरकार के विरोध में जमकर नारे बाजी करते हुये विरोध प्रदर्शन किया और बढ़ती महंगाई और प्राइवेट स्कूलों मैं फीस वृद्धि को लेकर राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा