शहर के वार्ड-12 में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगा लिया जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर दादरी सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक की पहचान करीब 23 वर्षीय दीपांशू के रूप में हुई है।