कोटड़ी: ऊकारपुरा गांव में घायल मोर को बचाया गया, वन विभाग को दी गई सूचना
कोटड़ी उपखंड क्षेत्र के ऊकारपुरा गांव में आज सोमवार दोपहर करीब 2 बजे एक किसान को खेत में बकरियां चराते समय तेज धूप में तड़पता हुआ मोर दिखाई दिया। पास जाकर देखने पर मोर जमीन पर पड़ा मिला और उसकी हालत गंभीर थी, वह उठने-बैठने में भी असमर्थ था। इस पर ऊकारपुरा निवासी सीताराम गुर्जर ने मानवता का परिचय देते हुए घायल मोर को छांव में ले जाकर पानी पिलाया और उसकी देखभा