रामगढ़: रामगढ़ में नृरसिंह भगवान मंदिर पर एससी-एसटी समाज की अहम बैठक, कार्यकारिणी का गठन किया गया
Ramgarh, Alwar | Apr 19, 2026 रामगढ़ कस्बे के अलवर-दिल्ली हाईवे स्थित नृरसिंह भगवान मंदिर परिसर में रविवार सुबह 11 बजे एससी-एसटी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के प्रबुद्ध नागरिकों और युवाओं ने भाग लेकर विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान 14 अप्रैल को मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती की समीक्षा की गई ।