रोहतास: सासाराम में रविवार को 5 घंटो तक बिजली रहेगी बाधित, विभाग ने जारी की सूचना
Rohtas, Rohtas | Jul 28, 2024 सासाराम के विद्युत पावर सबस्टेशन बेदा के मिनी फीडर और 1 नंबर फीडर से रविवार सुबह 10 बजे से लेकर 3 बजे दोपहर तक बिजली पूर्ण रूप से बाधित रहेगी। जिसको लेकर बिजली विभाग ने नोटिस जारी किया है और उपभोक्ताओं को इसकी सूचना दी है। विभाग ने बताया कि क्षेत्र में तार नवीनीकरण के लिए करीब 5 घंटे तक बिजली गुल रहेगी।