टिकारी: बंधु बिगहा निवासी 35 वर्षीय युवती की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद परिजनों से मिलकर विधायक ने व्यक्त की संवेदना
Tikari, Gaya | Jun 9, 2026 टिकारी प्रखंड के बंधु बिगहा निवासी रमेश कुमार की 35 वर्षीय पत्नी की कुछ दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में घटनास्थल पर ही दुखद निधन हो गया था। मंगलवार संध्या मृतका के आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से टिकारी विधायक ने मुलाकात की तथा इस असहनीय दुख की घड़ी में उन्हें सांत्वना एवं ढांढ़स बंधाया। बढ़ती सड़क दुर्घटना को लेकर यातायात नियमों को सख्त करने की मांग की गई।