जमुनहा: सिटकहना में कांग्रेस और सपा छोड़कर 30 कार्यकर्ता बसपा में शामिल, सभी को दिलाई गई सदस्यता
290 विधानसभा श्रावस्ती के जमुनहा क्षेत्र के सिटकहना में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के करीब 30 कार्यकर्ताओं ने आज हारून उर्फ गुड्डू के नेतृत्व में बसपा की सदस्यता ग्रहण की है। वहीं सभी कार्यकर्ताओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। वहीं सभी से आगामी चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने के लिए कार्य करने के लिए कहा गया। साथ ही पार्टी की नीतियों से अवगत कराया गया।