अरवल: अरवल के विकास मुद्दों को लेकर बस स्टैंड में एकदिवसीय सत्याग्रह
Arwal, Arwal | Jun 15, 2026 अरवल विकास मंच के अध्यक्ष मनोज सिंह यादव की अध्यक्षता में सोमवार अरवल बस स्टैंड परिसर में विभिन्न विकासात्मक मांगों को लेकर एकदिवसीय सत्याग्रह आयोजित किया गया। आंदोलनकारियों ने अरवल जिले को रेलवे लाइन से जोड़ने, नेशनल हाईवे-139 को फोरलेन बनाने, शहर में बाईपास निर्माण तथा ट्रॉमा सेंटर की स्थापना सहित अन्य जनहित के मुद्दों को उठाया।