बेगूसराय: बेगूसराय के 10 वर्षीय गुमशुदा बच्चे को परिवार से मिलाने में करें मदद, SP ने कहा मिलेगा 10 हजार रुपये का इनाम
बेगूसराय के 10 वर्षीय गुमशुदा बच्चों को परिवार से मिलने वाले को 10 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा. इस बात की जानकारी सोमवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बीरपुर थाना क्षेत्र के साहिल कुमार जिसकी उम्र 10 वर्ष है, वह लापता है. इसकी जानकारी देने वालों को पुलिस 10 हजार रुपये का इनाम देगी.