पोलायकलां: पोलायकला में मनकामनेश्वर महादेव मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई, बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए
पोलायकला में शनिवार को मुख्य मार्ग से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रही। पोलायकला में मनकामनेश्वर महादेव मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन की शुरुआत के पहले कलश यात्रा निकाली गई। जगह-जगह कलश यात्रा और श्रीमद् भागवत कथा प्रवक्ता पूजा दीदी बैरागी का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।