बदायूं: सराय पिपरिया और डहरपुर गांव के बीच PRV और कार की आमने-सामने की टक्कर में PRV चालक गंभीर रूप से हुआ घायल
Budaun, Budaun | Mar 13, 2025 बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र के सराय पिपरिया और डहरपुर गांव के बीच PRV 1295 और वैगनार कार की आमने सामने की टक्कर हो गई। जिसमें PRV 1295 का चालक गम्भीर रूप से घायल को गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल PRV चालक उमेश चंद्र पुत्र शिशुपाल निवासी कुआं डांडा गांव का रहने वाला है। पुलिस जांच में जुटी है।