बदायूं: खंदन नगला गांव के समीप पैदल जा रहे दो किशोरों को ईंट से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मारी, एक की मौत और एक घायल हुआ
Budaun, Budaun | Mar 13, 2025 बदायूं के थाना मुजरिया क्षेत्र के खंदन नंगला गांव के समीप ईट से भरे ट्रैक्टर ट्राली ने दोनों किशोरों को टक्कर मार दी। जिसमें कामेश की मौत हो गई। जबकि नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कामेश के शव को कब्जे में लेकर गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है। वही नीरज का बरेली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।