खरगोन। बुधवार शाम 4 बजे थाना भगवानपुरा व थाना गोगावां पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए किराए पर ली गई जेसीबी व पिकअप वाहनों को महाराष्ट्र में गिरवी रखने वाले आरोपी प्रकाश जाधव को गिरफ्तार किया। आरोपी ने जेसीबी सहित कुल 8 वाहन विभिन्न जिलों में गिरवी रखे थे, जिनकी कीमत 58 लाख 30 हजार रुपए है।