रीठी: रीठी क्षेत्र के 11 हजार उपभोक्ताओं पर ₹8 करोड़ बकाया, समाधान योजना में ₹2 करोड़ की मिलेगी राहत
Rithi, Katni | Apr 19, 2026 रीठी विद्युत वितरण केंद्र अंतर्गत (रीठी, देवगांव, बडगांव, बिलहरी, तिघरा, भरतपुर, बकलेहटा, केना, गुरुजी कला सहित सभी गांव रीठी विद्युत वितरण केंद्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में बिजली उपभोक्ताओं पर कुल करीब 8 करोड़ रुपए का बकाया है। इस बकाया राशि में लगभग 11 हजार उपभोक्ता शामिल हैं, जो लंबे समय से बिजली बिल का भुगतान नहीं कर पाए हैं