बीदासर: गांव सारोठिया मालकसर के बीच सड़क हादसे में मोटर साइकिल सवार युवक की हुई मौत
Bidasar, Churu | Jul 4, 2025 बीदासर। गांव सारोठिया मालकसर के बीच सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। शुक्रवार जानकारी के मुताबिक शाम करीब 5.30 बजे के आसपास मृतक अपने दोस्त को जीली साइड छोड़कर वापिस आ रहा था तो रास्ते मे अचानक सड़क पर पशुधन आ गया, जिससे मोटरसाइकिल खम्भे मे टकरा गई और तारबंदी मे जा गिरा, जिससे सिर मे गंभीर चोट लगी।