बीदासर: बीदासर में गौभक्तों ने निकाली जन आक्रोश रैली, मृत गौवंशों के भूमिगत क्रियाकर्म की मांग की
Bidasar, Churu | Jun 30, 2025 बीदासर नगर पालिका द्वारा मृत गौवंशों को ससम्मान व राज्य सरकार के नियमानुसार क्रिया कर्म नही करने के विरोध में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व हिंदू संगठनों के संयुक्त तत्वाधान में नगर पालिका के खिलाफ कस्बे के गांधी चौक से सैकड़ो गौ भक्तों ने जन आक्रोश रैली निकाली। रैली नगर पालिका पहुंचने के बाद पालिका के बाहर गौ भक्तों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।