राजगढ़: राजगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री चैतन्य कश्यप ने राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ में राजस्व एवं तहसील कार्यालय का किया लोकार्पण
राजगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री चैतन्य कश्यप ने राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ में शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे करीब राजस्व एवं तहसील कार्यालय का लोकार्पण किया। इस दौरान उनके साथ राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा एसपी अमित कुमार तोलानी, सांसद रोडमल नागर, नरसिंहगढ़ विधायक मोहन शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।