दिल्ली में लाल किले के पास हुए बम ब्लास्ट के बाद मेरठ में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। दिल्ली से बेहद करीब होने और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) का हिस्सा होने के कारण मेरठ में विशेष रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।शहर के सभी प्रमुख हाईवे और चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिसकर्मी गाड़ियों को रोककर उनकी गहन जांच कर रहे हैं।