बुधवार की सुबह करीब साढ़े 6 बजे मोकामा के मरांची थाना क्षेत्र के सीतापुर गांव में मारपीट की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। सूचना मिलते ही मरांची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। घटना के संबंध में शाम 5 बजे थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।