हनुमानगढ़: पट्टों की मांग को लेकर शहरी सेवा शिविर में हंगामा, सात दिन का अल्टीमेटम,शिविर का बहिष्कार कर की नारेबाजी
जंक्शन के वार्ड संख्या 58 के निवासियों ने पट्टे जारी नहीं होने से नाराज होकर सोमवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन में आयोजित शहरी सेवा शिविर में जमकर हंगामा किया। वार्डवासियों ने शिविर का बहिष्कार करते हुए नारेबाजी की, जिससे कुछ समय के लिए शिविर का कामकाज प्रभावित हो गया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से वार्ड को डिनोटिफाइड कर शीघ्र पट्टे जारी करने की मांग की।