नुआंव: नुआंव में रेकरिंग व एफडी के नाम पर लगभग एक करोड़ रुपए लेकर फरार आरोपी पर कार्रवाई के लिए पीड़ितों ने लगाई गुहार
Nuaon, Kaimur | Sep 27, 2025 जानकारी के अनुसार नुआंव बाजार से रेकरिंग एवं एफडी के नाम पर लोगों को झांसा देकर लगभग एक करोड रुपए लेकर 8 माह से फरार चल रहे आरोपी दिलीप सिंह पे कार्रवाई के लिए शनिवार की दोपहर 12:00 बजे मीडिया के माध्यम से पीड़ितों ने गुहार लगाई। पीड़ित अनुराग जायसवाल ने बताया आरोपी दिलीप सिंह उनकी, पत्नी गुड़िया देवी देवर कृष्ण मुरारी सभी घर से फरार हैं।