बिसौली: उसावा कस्बे के रोड पर बाइक लेकर किनारे खड़े युवक को ट्रक ने मारी टक्कर, हुई मौत
Bisauli, Budaun | Jun 30, 2026 बदायूं के थाना उसावा क्षेत्र के राजा नगला गांव के रहने वाले 36 वर्षीय सत्येंद्र पुत्र ओमप्रकाश खेती-बाड़ी का कार्य करते थे। वह बाइक में हवा पड़वाने गए थे। मंगलवार शाम 7 बजे उसावां कस्बे की रोड पर हवा पड़वाते समय सड़क किनारे खड़े हो गए। कि तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार सत्येंद्र को टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई।