लाडपुरा: कोटा ग्रामीण के सांगोद इलाके में आवारा कुत्तों ने 4 साल की बच्ची पर किया हमला, चेहरा नोचा, चिल्लाने पर लोगों ने बचाया
Ladpura, Kota | Jan 7, 2026 कोटा ग्रामीण के सांगोद इलाके में आवारा कुत्तों ने एक चार साल की मासूम बच्ची पर हमला कर दिया। इस हमले में बच्ची के चेहरे को कुत्तों ने बुरी तरह नोच डाला। बच्ची का नाम अलिजा है, जिसके मुंह, नाक, आंखों के नीचे और ललाट पर गहरे जख्म आए हैं। गनीमत रही कि इस हमले में उसकी आंखें बच गईं, वरना नुकसान और भी गंभीर हो सकता था। घायल बालिका के चाचा ने बुधवार दोपहर 12 बजे ब