सिवनी: सिवनी मेडिकल कॉलेज परिसर में गोह दिखने से मचा हड़कंप, स्नेक कैचर ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
Seoni, Seoni | Jul 13, 2026 सिवनी के शासकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में गोह (मॉनिटर लिज़र्ड) दिखाई देने से कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। सोमवार को सूचना मिलते ही स्नेक कैचर मौके पर पहुंचा और सावधानीपूर्वक गोह का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। समय रहते रेस्क्यू होने से किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई।