जगदीशपुर: भागलपुर पहुंचे मंत्री डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व तथा कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी के भागलपुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। भागलपुर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे ढोल-नगाड़ों की गूंज और कार्यकर्ताओं के उत्साह के बीच मंत्री का अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।