भरगामा: अररिया: भरगामा SP के निर्देश पर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर 16 आरोपियों को दबोचा,शराब,ब्राउन शुगर,कफ सिरप के धंधेबाज सहित 16 अरेस्ट
अररिया जिले में विगत 24 घंटे के अंदर जिला पुलिस कप्तान के निर्देश पर अलग-अलग कांडों में शामिल रहे 16 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। इसकी जानकारी आज दिनांक 12 नवंबर बुधवार को अररिया पुलिस द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर साझा की गई है।आरोपियों में नेपाली शराब,ब्राउन शुगर व कफ सिरप के मामले में 6 धंधेबाज गिरफ्तार तो न्यायालय से अजमानतिय कुर्की व इश्तिहार में 10।