अमरोहा: अमरोहा के बासुदेव मंदिर परिसर में पेड़ पर बकरे के सींग टागे वीडियो वायरल, हिंदू संगठन ने कहा- यह हिंदुस्तान है
Amroha, Amroha | May 29, 2026 जनपद अमरोहा के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित वासुदेव मंदिर परिसर में पेड़ पर बकरे के सींग टांगे जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में नाराजगी बढ़ गई है। मौके पर पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इस घटना को सुनियोजित साजिश बताते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया।